Big NewsNational

LPG Price Hike: खाना बनाना हुआ महंगा!, घरेलू LPG सिलेंडर के बढ़ गए दाम

LPG Price Hike: बीती रात शनिवार को जब आप सो रहे थे या फिर सोने की तैयारी कर रह थे तो सरकारी तेल कंपनियाों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने की तैयारियां पूरी कर ली थी। गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज से ये कीमतें लागू हो गई है।

LPG Price Hike: घरेलू LPG सिलेंडर के बढ़ गए दाम

वैसे ही आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा था। इसी बीच अब लोगों के लिए खाना बनाना भी महंगा हो गया। 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिससे अब इसकी कीमत दिल्ली की बात करें तो 942 रुपए हो गई है।

आपके शहर में अब कितनी हो गई कीमत?

शहर वर्तमान कीमत (₹) नई कीमत (₹)

  • दिल्ली 913 942
  • देहरादून ₹932 961
  • कोलकाता 939 968
  • मुंबई 912. 50 941.50
  • चेन्नई 928.50 957.50

29 रुपए की बढ़ोतरी, खाना बनाना हुआ महंगा

तो वहीं कोलकाता में इसके दाम 968 रुपए, मुंबई में 941 रुपए और चेन्नई में 957.50 रुपए हो गया है। बताते चलें कि हाल ही में एक जून को 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों में भी भारी बढ़ोतरी देखी गई थीं।

महीने के बीच में ही बढ़ जा रहे सिलेंडरों के दाम

सरकारी तेल कंपनियों अमुमन महीने की पहली तारीख या फिर 15 तारीख को एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) के दामों में बदलाव करती हैं। लेकिन हालिया दिनों में देखा गया कि इनके दामों में कई बार कभी भी बढ़ोतरी कर दी गई। घरेलू गैस सिलेंडर की बात करें तो महीने की सात तारीख यानी आज सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किए गए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें