Uttarkashi News

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, घर से बाहर निकले लोग

Earthquake in uttarkashi: उत्तरकाशी में बीती देर रात भूकंप के झटके महसूस किये गए। जिसके चलते लोग दहशत में आकर अपने घर से बाहर निकल आए।

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके

शुक्रवार देर रात 10 बजकर 40 मिनट पर उत्तरकाशी स्थित जिला मुख्यालय में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.4 मापी गई।

जमीन के पांच किलोमीटर नीचे था भूकंप का केंद्र

बताया जा रहा है भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय से उत्तर-पूर्व में चार किलोमीटर दूर जमीन के पांच किलोमीटर नीचे था। हालांकि भूकंप के झटकों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान को कोई खबर नहीं है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें