
Third Phase SIR: चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे फेज (Third Phase SIR) का ऐलान कर दिया है। इसमें 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR किया जाएगा। निर्वाचन आयोग की माने तो जनगणना के तहत चल रही हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया को ध्यान में रखकर SIR के तीसरे चरण का कार्यक्रम तय किया गया है। जिससे दोनों प्रोसेस के बीच तालमेल बनी रहे।
Third Phase SIR: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR!
तीसरे चरण में कुल 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है। जिसमें ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, दमन-दीव, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, नागालैंड, त्रिपुरा शामिल है। आयोग की माने तो ये प्रक्रिया मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित करना है। जिससे चुनावी प्रक्रिया पर मजबूती से भरोसा हो सके।
3.94 लाख BLO करेंगे वेरिफिकेशन
निर्वाचन आयोग की तरफ से एसआईआर के तीसरे चरण को लेकर जानकारी दी गई है। जिसके मुताबिक, इस चरण में करीब 3.94 लाख बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर करीब 36.73 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी इस प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। बताते चलें कि आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से हर एक मतदान केंद्र पर BLAs नियुक्त करने की अपील की है। जिससे ये पुनरीक्षण की ये प्रक्रिया पारदर्शी हो सके।
SIR के तीसरे चरण का कार्यक्रम
- 1 जुलाई 2026 से – ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर
- अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 6 सितंबर 2026
- 1 जुलाई 2026 से: दादरा एवं नगर हवेली-दमण एवं दीव (DNH & DD)
- अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 11 सितंबर 2026
- 1 जुलाई 2026 से: उत्तराखंड
- अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 15 सितंबर 2026
- 1 जुलाई 2026 से: आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़
- अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 22 सितंबर 2026
- 1 अक्टूबर 2026 से: तेलंगाना और पंजाब
- अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 1 अक्टूबर 2026
- 1 अक्टूबर 2026 से: कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली
- अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 7 अक्टूबर 2026
- 1 अक्टूबर 2026 से: नागालैंड
- अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 22 नवंबर 2026
- 1 अक्टूबर 2026 से: त्रिपुरा
- अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 23 दिसंबर 2026
तीसरे फेज के बाद केवल तीन क्षेत्र बचेंगे
आयोग ने बताया कि जब तीसरा चरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उसके बाद केवल हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख तीन क्षेत्र ही बचे रहेंगे। इन इन क्षेत्रों को छोड़कर पूरे देश में SIR का काम पूरा हो जाएगा। बताते चलें कि इन तीन जगहों पर दूसरे चरण में मौसम संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए बाद का कार्यक्रम रखा गया।
दो चरणों में 59 करोड़ मतदाताओं का पुनरीक्षण
निर्वाचन आयोग की माने तो पहले दो चरणों में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 59 करोड़ मतदाताओं का पुनरीक्षण किया गया।