Dehradun NewsBig News

देहरादून में स्कूल के पीछे वाले कमरे में चल रहा था सेक्स रैकेट, कमरे का नजारा देख पुलिस के उड़े होश

देहरादून पुलिस ने एक स्कूल के पीछे एक कमरे में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है स्कूल की छुट्टी होने के बाद यहां अनैतिक देह व्यापार किया जाता था।

देहरादून में स्कूल के पीछे वाले कमरे में चल रहा था सेक्स रैकेट

पुलिस के अनुसार देहरादून एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल को गोपनीय सूचना मिली थी कि कैंट क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अनैतिक देह व्यापार करवाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने किशन नगर एक्सटेंशन में छापा मारा। जहां स्थित एक स्कूल के पिछले भाग में 3 महिलाएं और 1 पुरूष आपत्तिजनक स्थिती में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।

दो आरोपी अरेस्ट

छापेमारी के दौरान कमरे का नजारा देख पुलिस के भी होश उड़ गए। बताया जा रहा है कमरे में शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामग्री बिखरी पड़ी थी। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहे आरोपी समेत दो को अरेस्ट किया है। साथ ही तीन पीड़िताओं का रेस्क्यू किया है।

DEHRADUN LATEST NEWS
देहरादून में स्कूल के पीछे वाले कमरे में चल रहा था सेक्स रैकेट

नौकरी का झांसा देकर अन्य राज्यों की महिलाओं को बुलाता था देहरादून

आरोपियों की पहचान आशीष कुमार पांडे (42) निवासी राजस्थान और जंग बहादुर निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर मिली एक स्विफ्ट को भी सीज कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी आशीष पहले भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बाहरी राज्यों से महिलाओं को नौकरी देने के नाम पर देहरादून बुलाता था। साथ ही उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें