Rudraprayag News

कार में ‘एस्कॉर्ट’ लिखवाकर दिखा रहे थे टशन, पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन सीज

केदारनाथ यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नियम तोड़ने वालों के वाहन सीज

​चेकिंग के दौरान एक हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो (HR 26FR 8474) को रोका गया, जिस पर अवैध रूप से पुलिस की नीली-लाल लाइट, हूटर और ‘एस्कॉर्ट’ के साथ पुलिस का चिन्ह लगा हुआ था। जांच में पाया गया कि वाहन चालक टोल टैक्स से बचने और अन्य यात्रियों पर प्रभाव जमाने के लिए पुलिस पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहा था।

एसएचओ सोनप्रयाग राकेन्द्र कठैत ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज कर दिया है। ​एक अन्य मामले में, राजस्थान नम्बर की स्विफ्ट कार (RJ 44CA 9337) के चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। एल्कोमीटर टेस्ट में पुष्टि होने के बाद, पहाड़ी रास्तों पर यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने के जुर्म में उक्त वाहन को भी मौके पर सीज किया गया।

नियमों का उल्लंघन करने वालों को नहीं बक्शा जाएगा: SP

​पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यात्रा के दौरान कानून का उल्लंघन और पुलिस के अधिकारों का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इस तरह का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें