Haridwar NewsBig News

बिहार से सकुशल बरामद हुई प्रज्ञा, बताया आखिर कैसे पहुंची बेगूसराय Pragya singh reveal truth

Pragya Singh Case: प्रज्ञा सिंह को 6 दिन बाद पुलिस ने बिगड़ के बेगूसराय से सकुशल बरामद कर लिया है। जिसके बाद प्रज्ञा ने बताया कि पति से झगड़ा होने के बाद वो खुद ही ट्रेन से उतरकर बिहार जाने वाली ट्रेन में बैठ गई।

प्रज्ञा ने बताया कैसे पहुंची लक्सर से बेगूसराय

बता दें मूल रूप से कानपुर की प्रज्ञा की तीन महीने पहले ही अपने प्रेमी मनीष से शादी हुई थी। शादी के बाद वो बाबा केदार का आशीर्वाद लेने के लिए उत्तराखंड पहुंची थी। दंपति केदारनाथ दर्शन कर 5 मई को देहरादून से गाजियाबाद जाने के लिए नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठे थे। इस दौरान प्रज्ञा देर रात रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गई।

पति से हुआ था ट्रेन में झगड़ा

छह दिन के बाद पुलिस ने प्रज्ञा को बिहार के बेगूसराय से ढूंढ निकाला है। जिसके बाद प्रज्ञा ने पुलिस को पूरा सच बता दिया है। प्रज्ञा ने बताया कि ट्रेन में देर रात उसका पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पति के सोने के बाद वो बिना बताये ट्रेन से उत्तरी और बिना टिकट के ही दूसरी ट्रेन में चढ़ गई।

haridwar news
बिहार से सकुशल बरामद हुई प्रज्ञा सिंह

मां को फ़ोन पर दी झगड़े की जानकारी

प्रज्ञा ने बताया कि जब वो दूसरी ट्रेन में चढ़ी तब उसे नहीं पता था कि वो ट्रेन कहां जाएगी। बेगूसराय पहुंचकर उसने सबसे पहले अपनी मां को फ़ोन कर पति के साथ हुए झगड़े की जानकारी दी थी। साथ ही ये भी कहा था कि वो सही सलामत है। उसकी चिंता न करे जल्द ही वो उनके पास लौटेगी। फिलहाल पुलिस ने प्रज्ञा को उसकी मां के पास कानपूर पहुंचा दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें