Char Dham Yatra 2026Rudraprayag News

Kedarnath Dham में संदिग्ध के पास मिले धारदार हथियार, बिना ID के घुसा, मचा हड़कंप

चारधाम यात्रा 2026 (Chardham yatra 2026) शुरू हो चुकी है। अब तक लाखों लोग इस यात्रा को कर चुके है। इसी बीच केदारनाथ धाम(Kedarnath Dham) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के समय रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। युवक के पास दो धारदार हथियार और दो खिलौना बंदूकें मिली है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया।

kedarnath weapon found

Kedarnath Dham में संदिग्ध के पास मिले धारदार हथियार

पुलिस की माने तो युवक टेंट में बिना किसी वैध पहचान पत्र के रह रहा था। हिरासत में लेकर पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही टेंट संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। सीओ केदारनाथ नितिन लोहनी की माने तो चारधाम यात्रा की वजह से केदारघाटी में लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और अस्थायी ठिकानों की जांच हो रही है।

बिना ID के घुसा, मचा हड़कंप

बीते दिन बुधवार शाम को भी स्थानों और टेंटों पर चेकिंग की गई। इसी के तहत एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने के बाद पुलिस ने उनकी तलाशी ली। युवक के पास दो धारदार हथियार औऱ दो खिलौना बंदूकें मिली।

युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ?

जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। युवक उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले का रहने वाला है। परिजनों से संपक करने पर पुलिस को जानकारी मिली कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। हालांकि पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें