Champawat NewsBig News

चंपावत में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, BJP नेता पर आरोप

चंपावत से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नाबालिग बच्ची के साथ चाकू की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बच्ची को बंद कमरे में छोड़ फरार हो गए।

चंपावत में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर की है। मिली जानकरी के अनुसार 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा 5 मई की शाम को दोस्त की मेहंदी में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। लेकिन देर रात भी वो घर नहीं लौटी। पिता ने बताया कि रात करीब 10 बजे बेटी का फोन आया, जिसके तुरंत बाद फोन स्विच ऑफ हो गया।

बंद कमरे में मिली बच्ची

अनहोनी की आशंका को देख परिजन पुलिस के पास गए। देर रात बच्ची की तलाश शुरू की। सुबह करीब 4 बजे नाबालिग एक बंद कमरे में निवस्त्र अवस्था में मिली और उसके हाथ-पांव भी बंधे हुए थे। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है आरोपितों में एक भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष, पूर्व प्रधान और एक छात्र शामिल है। आरोपी छात्र पूर्व प्रधान का भतीजा है।

बीमार पिता को इलाज के लिए लाई थी चंपावत

बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता बीमार रहते हैं। पिता को इलाज के लिए ही वे गांव से चंपावत लेकर आई थी। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्ची आइसक्रीम पार्लर में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर बीमार पिता का इलाज करवा रही थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें