National

‘कोई नेता हमारे घर न आए…’, चार साल की मासूम की रेप के बाद हत्या पर पिता का फूटा गुस्सा

पुणे जिले से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे देखकर आपका भी दिल दहल जाएगा। यहां गांव में एक 65 साल के दरिंदे बुजुर्ग ने 4 साल की मासूम का पहले रेप किया। उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया।

पूणे के साथ-साथ देशभर में इस मामले को लेकर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए। इसको लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों नेपुलिस चौकी का घेराव कर आरोपी के खिलाफ मौत की सजा की मांग उठाई है।

65 साल के दरिंदे ने किया चार साल की मासूम का रेप

मानवता को कलंकित करने वाली घटना तब सामने आई जब बच्ची लापता हो गई। रिश्तेदारों ने बच्ची की तलाश करना शुरू किया। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज मिला। जिसमें आरोपी बच्ची के साथ दिखा। जहां से पुलिस को आरोपी के बारे में पता चला।

रेप के बाद पत्थर से कुचलकर की हत्या

पुलिस की माने तो दरिंदे बुजुर्ग ने बच्ची को खाने-पीने का लालच दिया। जिसके बाद एक झोपड़ी में उसके साथ रेप कर हत्या कर दी। पत्थर से उसने मासूम का सिर कुचला और उसे मौत के घाट उतार दिया।

जांच के लिए SIT का गठन

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर गया है। पुलिस को व्यक्ति का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है। चार साल की बच्ची के साथ हुए इस दुष्कर्म और हत्या के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआइटी) का गठन कर दिया गया है।

‘कोई नेता हमारे घर न आए…’ मृतका का पिता

इस मामले के बाद आरोपी को सात मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार के घर इसके बाद नेताओं के जमावड़े लग गए। इसी से परेशान होकर बच्ची के पिता ने अपील की है कि जब तक आरोपी को फांसी की सजा नहीं मिल जाती, उनके घर को भी नेता ना आए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें