नारद जयंती पर पत्रकारों को किया सम्मानित, ‘हिमालय हुंकार’ विशेषांक का किया विमोचन

देहरादून में रविवार को पत्रकारिता के मूल्यों और सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भव्य आयोजन देखने को मिला। विश्व संवाद केंद्र, देहरादून के तत्वावधान में आईआरडीटी सभागार, सर्वे चौक में “नारद जयंती एवं पत्रकारिता दिवस समारोह” गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।
नारद जयंती पर पत्रकारों को किया सम्मानित
समारोह में डॉ. शैलेन्द्र (प्रांत प्रचारक), चन्द्रशेखर (सह प्रांत प्रचारक), लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल (क्षेत्र सामाजिक समरसता प्रमुख), संजय (प्रांत प्रचार प्रमुख) और धनंजय (विभाग प्रचारक) सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम का सबसे खास हिस्सा रहा पत्रकार सम्मान समारोह, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
उत्तरकाशी के प्रताप रावत, वरिष्ठ साहित्यकार सोमवारी लाल उनियाल, ईटीवी के ब्यूरो चीफ किरण कांत शर्मा, दैनिक जागरण देहरादून के आश्विनी त्रिपाठी, रुड़की के नितिन कुमार, न्यूज़ स्टेट के हेड संचित शर्मा, थराली प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सती और अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार आफताब अजमत सहित कई पत्रकारों को सम्मान देकर उनके योगदान को सराहा गया।
‘हिमालय हुंकार’ विशेषांक का विमोचन
कार्यक्रम में “हिमालय हुंकार” पत्रिका के विशेषांक का भी विमोचन किया गया। पत्रिका के संपादक शाक्त ध्यानी ने ‘हिन्दू जागरण के सौ वर्ष’ विषय पर आधारित इस विशेषांक की प्रासंगिकता को विस्तार से रखा, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने अपने संबोधन में देवर्षि नारद को विश्व के आदि पत्रकार के रूप में याद करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने का सशक्त साधन भी है।