National

Jabalpur Cruise Accident की ये तस्वीर रूला देगी!, बेटे को सीने से चिपकाए मिली मां की लाश

Jabalpur Cruise Accident Mother Son Body: मध्य प्रदेश के जबलपुर क्रूज हादसे ने हर किसी को दहला दिया है। इस क्रूज पर करीब 43 लोग सवार थे।अचानक से क्रूज डूबने लगा जिसके चलते ये हादसे का शिकार हो गया। इसमें अब तक 22 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। तो वहीं इसमें अब तक नौ लोगों के शव बरामद कर लिए गए है। हालांकि बाकी लोग अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू के बीच ही एक एसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आप की रूह कांप जाएगी।

जबलपुर हादसे की ये तस्वीर रूला देगी!

दरअसल हादसा गुरुवार, 30 अप्रैल की रात को हुआ। नर्मदा नदी में बरगी डैम पर लोगों से भरा क्रूज डूब गया। अगलेदिन नदी में कई बॉडी मिली। इन्हीं में से एक बॉडी महिला की भी मिली। हालांकि महिला की बॉडी से चार साल का मासूम चिपका हुआ मिला।

बेटे को सीने से चिपकाए मिली मां की लाश Jabalpur Cruise Accident Mother Son Body

मां ने अपनी लाइफ जैकेट से बांधकर उसे सीने से चिपका रखा था। शायद इस उम्मीद में की वो और उसका बच्चा एक ही लाइफ जैकेट से इस हादसे से बच जाए। लेकिन दोनों ही जिंदगी की ये रेस हार गए। भले ही वो अपने बच्चे को बचा नहीं पाई लेकिन मां की इस ममता ने एक बार फिर हर किसी की आंखे नम कर दी।

jabalpur boat tragedy

एक पल में उजड़ गया परिवार

दोनों मृतक मां-बच्चे की पहचान भी हो गई है। परिवार दिल्ली से जबलपुर आया था। पूरा परिवार माता-पिता, बेटी और बेटा यहां घूमने आए थे। किस्मत से पिता और बेटी बच गए। हालांकि मां और बेटे की जान नहीं बच पाई।

‘मौत सामने खड़ी थी’ जबलपुर हादसा

ये हादसा काफी भयावह था। जिसकी भी इस हादसे में जान बची है वो इसे अपनी दूसरी जिंदगी मान रहे हैं। बोट में सवार एक व्यक्ति ने बताया कि जब बोट हिलने लगी को कुछ समय तक तो किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या चल रहा है। सब जगह चीख-पुकार मच गई। नाव डूब रही थी और कोई बचाने वाला नहीं था। ऐसा लग रहा था कि मौत सामने खड़ी हो।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें