National

वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार, अचानक कार में लगी भीषण आग, 5 के कंकाल भी नहीं बचे

Delhi Mumbai Expressway Car Fire 5 Burn Alive: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर एक चलती कार में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए। इस हादसे में चालक भई बुरी तरह झुलस गया। जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बता दें कि परिवार वेष्णो देवी के दर्शक कर लौट रहा था। इसी दौरान सीएनजी लीकेज की वजह से पांच लोग जिंदा जलकर राख हो गए।

5 Burn Alive

वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार Delhi Mumbai Expressway Car Fire 5 Burn Alive

दरअसल ये घटना देर रात 11 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचे। जहां आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। पुलिस की माने तो परिवार मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव के रहने वाले थे। परिवार के सदस्य वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस अपने घर को लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें:- West Bengal Exit Poll 2026: बंगाल में सत्ता परिवर्तन!, BJP छू रही बहुमत का जादुई आंकड़ा

बीच एक्सप्रेस्वे में कार में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले

परिवार ने किराए पर गाड़ी बुक की थी। जैसे ही गाड़ी अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर में पहुंचे। वहां अचानक सीएनजी गैस का रिसाव हो गया। ये इतना तेज था कि तुरंत ही गाड़ी में आग लग गई। आग की वजह से गाड़ी में सवार सभी लोग जिंदा जल गए।

घटना के समय सभी सो रहे थे

आग का गोला बनी कार ने किसी को भी बचने का मौका नहीं दिया। सिर्फ चालक विनोद कुुमार ही बड़ी मुश्किल से गाड़ी से बाहर आ पाए। जिस वक्त गाड़ी में आग लगी तब परिवार नींद में था।

कंकाल भी नहीं बचे, DNA टेस्ट से होगी पहचान

अगर जगे होते तो शायद चालक की तरह बाहर निकला जा सकता था। चालक भी काफी झुलस गया है। इस हादसे में दो महिलाए, एक पुरुष और दो बच्ची जिंदा जलकर मर गई। सभी के कंकाल भी नहीं बचे। DNA टेस्ट से शवों की पहचान की जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें