National
Bank Holidays: मई में 31 में से 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, कब-कब रहेगा लॉन्ग वीकेंड, यहां देखें लिस्ट

Bank holidays May 2026: अप्रैल का महीना खत्म होना वाला है। जिसके बाद मई का महीना शुरू होगा। ऐसे में अगर आपको मई के महीने में बैंक से जुड़ा कोई भी काम है, तो ये खबर आपके लिए ही है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों का कैलेंडर आ गया है। जिसके तहत मई के महीने में 31 में से 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में वीकली ऑफ के अलावा कुछ त्यौहार और जयंती भी शामिल है।
मई 2026 में इन तारीखों पर रहेगी बैंक की छुट्टियां Bank holidays May 2026
इस लिस्ट में जब-जब बैंक बंद रहेंगे वो सभी तारीखें हैं। यहां देखें बैंक हॉलिडे की लिस्ट:-
- 1 मई (शुक्रवार) को मजदूर दिवस की छुट्टी
- 3 मई (रविवार) साप्ताहिक अवकाश
- 7 मई (गुरुवार) बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी
- 9 मई (शनिवार) दूसरा शनिवार
- 10 मई (रविवार) साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
- 17 मई (रविवार) साप्ताहिक अवकाश
- 23 मई (शनिवार) चौथा शनिवार
- 24 मई (रविवार) साप्ताहिक अवकाश
- 25 मई (सोमवार) को महाराणा प्रताप जयंती, हालांकि ये छुट्टी कुछ ही राज्यों में रहेगी।
- 31 मई (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश