National

रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट!, मौके से बम लगाने वाले शख्स की मिली लाश, मचा हड़कंप

Punjab Blast: पंजाब के पटियाला में सोमवार देर रात एक धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। ये धमाका रेलवे ट्रैक के पास हुआ। जहां मालगाड़ियों का संचालन होता है। बताया जा रहा है कि ये धमाका रात करीब 10 बजे हुआ। मौके से बम लगाने वाले शख्स की लाश भी मिली है।

Punjab Blast: पटियाला में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट!

दरअसल ये घटना शंभू-अंबाला रेल लाइन के पास हुई। धमाके की सूचना मिलते ही नीय पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। तो वहीं Government Railway Police और Railway Protection Force की टीमें भी जांच के लिए सक्रिय हो गई। मौके से एक अज्ञात व्यक्ति का शव भी मिल है।

यह भी पढ़ें:- अंडरवर्ल्ड पर बड़ा एक्शन!, दाऊद का करीबी Salim Dola चढ़ा हत्थे!, इस्तांबुल से किया गया डिपोर्ट

मौके से बम लगाने वाले शख्स की मिली लाश!

जिससे ये मामला काफी गंभीर हो गया है। शव की स्थिति ठीक नहीं है। जिससे व्यक्ति को पहचानने में मुश्किल हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये बम लगाने वाले की ही लाश होगी। हालांकि ये अभी ऑफिशियल तौर पर स्पष्ट नहीं हुआ है कि व्यक्ति की मौत धमाके से हुई है या नहीं।

बढ़ा दी गई सुरक्षा

पुलिस की माने तो विस्फोट इतना शक्तिशाली नहीं था। ये एक कम तीव्रता वाला विस्फोट था। हालांकि रेल ट्रैक को इस धमाके से नुकसान हुआ है। इसको लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। भले ही ये कम तीव्रता वाला विस्फोट ता लेकिन फिर भी इसे गंभीर रूप से लिया जा रहा है। घटना के बाद इलाके को घेर लिया गया है। साथ ही सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें:- जंग के बीच भारत का ऐतिहासिक एग्रीमेंट!, न्यूजीलैंड के साथ FTA पर साइन, जानें क्या है?

टीम हर पहलू से कर रही जांच

फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम विस्फोट में किस तरह के पदार्थ का इस्तेमाल किया उसका पता लगा रही है। साथ ही इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है, वो भी जांच का विषय है। फिलहाल इस घटना के बाद कुछ समय के लिए ट्रेनों के संचालन पर असर देखने को मिल सकता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें