रिजल्ट से पहले ही भविष्यवाणी!, PM Modi बोले,- ‘अब सीधा शपथ ग्रहण में आऊंगा…’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पश्चिम बंगाल को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। रिजल्ट से पहले ही बैरकपुर में सोमवार, 27 अप्रैल को पीएम मोदी ने विजय संकल्प सभा की। अपनी इस अंतिम चुनावी जनसभा में पीएम काफी आत्मविश्वास से भरे दिखाई दिए। उन्होंने ये ऐलान किया कि चुनावी नतीजे आने के बाद राज्य में बीजेपी की ही सरकार बनेगी।
ऐसे में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब वो चार मई को बीजेपी के शपथग्रहण समारोह में ही बंगाल वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि उनका परिवार देश की जनता है। अपना घर छोड़ने के बाद वो अब तक लोगों के साथ ही रहे हैं।
‘अब सीधा शपथ ग्रहण में आऊंगा…’- PM Modi
बैरकपुर में विशाल रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “पूरे पश्चिम बंगाल के लोग सुरक्षा, अवसर और ईमानदार शासन चाहते हैं, जिसे टीएमसी देने में पूरी तरह विफल रही है।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “पूरे बंगाल में जो जनसैलाब और उत्साह दिख रहा है, उससे स्पष्ट है कि दीदी की विदाई का समय आ गया है। इस चुनाव में यह मेरी आखिरी जनसभा है और अब मैं 4 मई के बाद भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आपके बीच आऊंगा।”
रैली के दौरान भावुक हुए PM Modi
भाषण के दौरान प्रधानमंत्री थोड़े भावुक नजर आए। पीएम ने कहा, “मैं रात में समय निकालकर आपकी भावनाओं को पढ़ता हूं। मेरे लिए देश की 140 करोड़ जनता ही मेरा परिवार है और उनके बीच रहकर मुझे जो सुकून मिलता है, वह कहीं और नहीं मिलता।”
बैरकपुर सीट पर सबकी नजर
बताते चलें कि बैरकपुर विधानसभा सीट हॉट सीटों में से एक है। इस सीट से भाजपा के कौस्तव बागची, तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा विधायक राज (राजू) चक्रवर्ती और सीपीआई(एम) के सुमन रंजन बंद्योपाध्याय के बीच कड़ा मुकाबला है। इस सीट पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान होंगे। तो वहीं 4 मई को नतीजे आएंगे।