जयमाला के दौरान बेहोश हुआ दूल्हा, लड़की पक्ष ने बारातियों को ही बना लिया बंधक

उत्तर प्रदेश स्थित हापुड़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे। यहां पर एक शादी में हंगामा मच गया। वजह थी कि जयमाला के दौरान अचानक दूल्हा स्टेज पर गिर गया। ऐसे में दुल्हन वाली साइड के लोगों ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं दुल्हन पक्ष ने बारातियों को बंधक भी बना लिया। हंगामें की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।

जयमाला के दौरान बेहोश हुआ दूल्हा
दरअसल ये पूरा मामला हापुड़ के कोतवाली नगर का है। यहां गाजियाबाद के विजय नगर के रहने वाले मिंटू की बारात बुलंदशहर के एक मैरिज हॉल पहुंची। सब कुछ सही चल रहा था। बारात का स्वागत किया गया। दुल्हे के दोस्तों ने जमकर डांस भी किया। हालांकि जयमाला के समय चीजें थोड़ी बिगड़ गई। रस्म के दौरान दूल्हा अचानक चक्कर खाकर स्टेज पर ही गिर गया। दूल्हे को गिरता देख शादी में हड़कंप मच गया।
दुल्हन पक्ष ने बारातियों को बनाया बंधक
दुल्हन पक्ष इस बात से खफा है कि दूल्हे पक्ष ने दूल्हे की बीमारी की बात छिपाई। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हा नशे में था या उसे मिर्गी के दौरे पड़ रहे थे। दुल्हन ने बताया कि वो दूल्हे की हालत देख सहम सी गई थी। तो वहीं बारात को बंधक बना लिया गया। उनका कहना है कि दहेज में स्कॉर्पियो की मांग की गई और दूल्हे की बीमारी छुपाई जा रही है।
लड़की पक्ष के आरोपों को किया खारिज
तो वहीं दूसरी ओर दूल्हे के पक्ष ने आरोपों से साफ इंकार कर दिया है। दूल्हे के भाई ने बताया कि गर्मी, थकान के चलते युवक का ब्लड प्रेशर 160 पहुंच गया था। जिससे वो स्टेज पर ही बेहोश हो गया। फिलहाल दूल्हा अस्पताल में भर्ती है।