Entertainment

इस फ्राइडे OTT पर एक्शन, सस्पेंस और हॉरर का जोर, ये नई फिल्में और सीरीज हो रही रिलीज

Friday OTT Release: ओटीटी पर इस बार का फ्राइडे बेहद धमाकेदार होगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस शुक्रवार कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज होन वली है। ऐसे में आप इस फिल्म्स और सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इसमें एक्शन, सस्पेंस और हॉरर की कई सीरीज आपको देखने को मिलेंगी। चलिए जानते है कि इस 24 अप्रैल यानी फ्राइडे को कौन-कौन सी नई रिलीज ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।

इस फ्राइडे OTT पर ये नई फिल्में और सीरीज हो रही रिलीज

प्रतिछाया

पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म प्रतिछाया में निविन पॉली मुख्य भूमिका में है। फिल्म को उन्नीकृष्णन ने डायरेक्ट किया है। सिनेमाघरों के बाद अब ये ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फिल्म जियोहॉटस्टार पर 24 अप्रैल, शुक्रवार को रिलीज की जाएगी।

24

24 अमेरिकी सीरीज़ का इंडियन एडेप्टेशन है। एक्साइटिंग थ्रिलर इस फिल्म में एटीयू चीफ जय सिंह राठौड़ की भूमिका में अनिल कपूर नजर आएंगे। इन्हीं के ही इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है। ये इस धमाकेदार सीरीज भी जियो हॉटस्टार पर 24 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

इफ विशेज कुड किल

दक्षिण कोरिया की ये हॉरर फिल्म की कहानी सेओरिन हाई स्कूल के कुछ छात्रों पर आधारित है। ये छात्र गिरिगो नाम का एक ऐप डाउनलोड करते हैं। जिसके बाद से ही पूरा मसला शुरू होता है। फिल्म 24 अप्रैल, फ्राइडे से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

न्यू बैंडिट्स सीजन 2

न्यू बैंडिट्स सीजन 2 प्राइम वीडियो पर 24 अप्रैल, शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

ग्रीनलैंड टू माइग्रेशन

एपेक्स

एक्साइटिंग सर्वाइवल थ्रिलर भी ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 24 अप्रैल से एंजॉय कर सकते हैं।

बैंड मेलम

बैंड मेलम फिल्म को ओटीटी के प्लेटफॉर्म जी5 पर इस शुक्रवार, 24 अप्रैल से देख सकते हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें