दूसरी बार मां बनने जा रही Deepika Padukone, बेटी दुआ के हाथों से दी गुडन्यूज

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के घर एक बार फिर किलकारिया गूंजने वाली है। दोनों पावर कपल दोबारा माता-पिता बनने जा रहे हैं। अभिनेत्री दीपिका ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी फोटो शेयर कर दी है। आपको बता दें कि बेटी दुआ के जन्म के दो साल बाद दीपिका एक बार फिर से मां बनने जा रही हैं।
दूसरी बार मां बनने जा रही Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ की एक प्यारी फोटो के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में रणवीर ने दुआ को गोद में लिया हुआ है। तस्वीर में दुआ का पूरा चेहरा तो नहीं दिखा रहा है लेकिन उनका आधा फेस दिख रहा है। दुआ ने हाथों में हाथों में प्रेग्नेंसी किट पकड़ रखी है।
दुआ के हाथों से दी गुडन्यूज
दुआ के हाथों ने कपल ने अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी अनाउंस की। इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट पर सेलिब्रिटीज कपल को बधाइयां दे रहे हैं। भूमि पेडनेकर, सामंथा रुथ प्रभु समेत कई सेलिब्रिटीज ने रणवीर और दीपिका पादुकोण को खूब सारी बधाइयां दी।
दो साल बाद फिर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बने पेरेंट्स
आपको बता दें कि साल 2018 में दोनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी रचाई थी। जिसके छह साल बाद 8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ का जन्म हुआ था। अब करीब दो साल बाद दीपिका दोबारा मां बनने जा रही हैं।