Pithoragarh NewsHighlight

एक मई से शुरू हो रही आदि कैलाश यात्रा, कैसे पहुंचे, जानिए Adi Kailash Yatra 2026

Adi Kailash Yatra 2026 Start Date: चीन सीमा से लगे आदि कैलाश यात्रा से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मौसम अनुकूल रहा तो इस बार भी ॐ पर्वत आदी कैलाश की यात्रा एक मई से शुरू हो जाएगी। बता दें कि एक मई को ही इनर लाइन परमिट जारी होंगे। इस यात्रा की तैयारियों के लिए एसडीएम आशीष जोशी ने स्थानीय विभिन्न विभागों के अधिकारियों, होम स्टे मालिकों और टैक्सी यूनियन के साथ बैठक की। उन्होंने मार्गो को ठीक करने के निर्देश दिए है।

एक मई से शुरू हो रही आदि कैलाश यात्रा Adi Kailash Yatra 2026 Start Date

आदि कैलाश यात्रा एक मई से शुरू हो रही है। व्यास टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रवेश नबियाल ने कैलाश दर्शन के लिए ओल्ड लिपुपास से भी अनुमति देने की मांग की है। इस पर एसडीएम ने उच्चधिकारियों से वार्ता करने की बात कही है। दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे है।

Adi Kailash Yatra 2026 inner line permits कब से होंगे जारी

बैठक में बीते साल फेक परमिट बने थे। जिसके लिए इस बार एडसीएम ने सभी सीएससी सेंटर ऑपरेटरों को सख्स चेतावनी दी है। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि मौसम अनुकूल होने पर 1 मई से इनर लाइन परमिट जारी होंगे।

क्या होता है इनर लाइन परमिट ?

आपको बता दें कि इनर लाइन परमिट एक आधिकारिक यात्रा दस्तावेज़ है। जिसे संबंधित राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है। आदि कैलाश यात्रा और ओम पर्वत यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार इनर लाइन परमिट जारी करती है। इनर लाइन परमिट भारतीय नागरिकों को देश के अंदर किसी संरक्षित क्षेत्र में निश्चित अवधि के लिये यात्रा की अनुमति देता है। बता दें कि ये दस्तावेज भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित कुछ क्षेत्रों में आवाजाही को विनियमित करने के लिए सरकार द्वारा दिया जाता है। इसे बंगाल ईस्टर्न फ्रंटियर रेगुलेशन, 1873 के आधार पर लागू किया गया था।

Adi Kailash Yatra ओम पर्वत कैसे पहुंचे आदि कैलाश

अगर आप रेल से आ रहे है तो सबसे पहले काठगोदाम पहुंचे। या फिर हवाई मार्ग से आ रहे है तो सबसे पहले पंतनगर एयरपोर्ट और नैनी सैनी एयरपोर्ट पिथौरागढ़ आना होगा। जिसके बाद सड़क मार्ग से आगे जाना होता है। सड़क मार्ग से काठगोदाम/हल्द्वानी फिर पिथौरागढ़ पहुंचना होता है। यहां से धारचूला- गुंजी से कुटी गांव फिर आदि कैलाश आता है

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें