Haridwar News

उत्तराखंड में भी ‘सीमा हैदर’ जैसा केस, विदेशी महिला से सोशल मीडिया पर हुआ प्यार फिर….

उत्तराखंड में भी ‘सीमा हैदर’ जैसा केस सामने आया है। यहां हरिद्वार में एक विदेशी महिला को पुलिस ने प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाकर हरिद्वार में रह रही थी। जांच में महिला के पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट और नेशनल आईडी के साथ फर्जी भारतीय दस्तावेज मिले है।

उत्तराखंड में भी ‘सीमा हैदर’ जैसा केस

दरअसल ज्वालापुर से पुलिस ने बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। साथ ही दस्तावेज बनाने में मदद करने वाले एक दिव्यांग आरोपी को भी हिरासत में लिया है, जिसका नाम श्यामदास है। आरोपी बिलासपुर छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। बता दें कि आरोपी ने इस बांग्लादेशी महिला से शादी भी कर ली। साथ ही उसकी इन फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाने में मदद भी की।

हरिद्वार में विदेशी महिला गिरफ्तार

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत ये कार्रवाई की गई। बुधवार को ज्वालापुर स्थित वैष्णवी एन्क्लेव रामानंद कॉलेज संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया है।

सोशल मीडिया से हुआ प्यार और फिर रचा ली शादी

पूछताछ में महिला ने पुलिस के सामने नाम बदलकर रहने की बात को कबूल किया। आरोपी महिला का असली नाम सहेला बेगम है। महिला बांग्लादेश के कुमीला की रहने वाली है। साल 2023 में उसका संपर्क सोशल मीडिया के जरिए दिव्यांग श्यामदास से हुआ। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जिसने उसे भारत आने को कहा। वीजा अवधि के समाप्त होने के बाद भी वो दिल्ली और हरिद्वार में अवैध रूप से रह रही थी।

bangladeshi woman

महिला के पास फर्जी भारतीय दस्तावेज

हरिद्वार में आरोपी महिला ने साथी श्यामदास की मदद से फेक आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट और मैरिज सर्टिफिकेट तैयार कराए। अब दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

एक साल पहले ही दोनों हरिद्वार शिफ्ट

जांच में सामने आया कि महिला अपने प्रेमी से मिलने भारत आई थी। जिसके बाद वो वापस भी चली गई थी। फर्जी पासपोर्ट की मदद से ही वो बांग्लादेश की यात्रा पर गई। जिसके बाद उसने श्यामदास से शादी करने का फैसला किया। जिसके लिए वो फिर से भारत आई। दोनों इस दौरान दिल्ली में रहने लगे। एक साल पहले ही दोनों हरिद्वार शिफ्ट हुए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें