Smirti Mandhana और पलाश मुच्छल का हो गया पैचअप? परिवार के साथ दिखने से शादी की चर्चाएं तेज

हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना(Smirti Mandhana) की शादी टूटी थी। उनकी नवंबर 2025 में म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ शादी होने वाली थी। रिश्ता टूटने की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया था।
इस खबर के बाद पलाश पर भी कई तरह के आरोप लगे। कहा गया कि स्मृति को उन्होंने धोखा दिया। सोशल मीडिया पर भी पलाश को काफी ट्रोल किया गया। हालांकि इसी बीच अब उन्हें साथ देखा गया है।
Smirti Mandhana और पलाश मुच्छल का हो गया पैचअप?
बल्लेबाज स्मृति मंधाना की शादी से एक पहले खबर आई कि उनकी शादी कुछ दिनों के लिए टल गई है। फिर बाद में रिश्ता टूटने की खबर आई। पलाश को सोशल मीडिया पर लोगों ने धोखेबाज का टैग देकर जमकर ट्रोल किया। तो वहीं स्मृति मंधाना को लोगों ने काफी स्पोर्ट किया।
हालांकि, रिश्ता टूटने की वजह को स्मृति मंधाना ने कभी भी ऑफिशियल नहीं किया। पलाश हमेशा धोखा देने वाली खबरों को बकवास कहते रहे। इसी बीच एक लेटेस्ट वीडियो ने सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की चर्चा को एक बार फिर तेजी दे दी है।
पलक मुच्छल और स्मृति मंधाना के पिता दिए एक साथ
दरअसल, लेटेस्ट वीडियो में पलाश मुच्छल की बहन पलक मुच्छल और स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना एक साथ दिखाई दिए। इस दौरान म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन भी वहां मौजूद थे। तीनों को मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया।
परिवार के साथ दिखने से शादी की चर्चाएं तेज
वीडियो में पलक मुच्छल स्मृति मंधाने के पिता का पैर छू रही हैं। इस वीडियो के बाद लोग सवाल कर रहे है कि क्या दोनों परिवारों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है? तो कुछ कह रहे है कि पलाश और स्मृति का पैचअप हो गया है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये पुराना वीडियो है।