ओटीटी पर आ रही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ जानें कब और कहां देखे? Mardaani 3 OTT Release date

Mardaani 3 OTT Release: रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। 30 जनवरी को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों के बाद अब ये फिल्म जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। ऐसे में अगर आपने ये फिल्म थिएटर में जाकर नहीं देखी तो आप अब इसका मजा घऱ बैठे उठा सकते है। चलिए जानते है कि ये फिल्म कब और कहां रिलीज होने वाली है।
कहां और कब होगी रिलीज? Mardaani 3 OTT Release Date
फाइनली ‘मर्दानी 3’ रिलीज के दो महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। 27 मार्च को फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए तैयार है। खुद नेटफ्लिक्स ने इस बात की जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पर नेटफ्लिक्स ने फिल्म का पोस्टर पोस्ट किया है। जिसके साथ कैप्शन लिखा, “क्रिमिनल्स के बुरे दिन शुरु. शेरनी आ रही है शिकार करने।”
‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन थोड़ा स्लो शुरू हुआ लेकिन क्राइम थ्रिलर इस फिल्म ने अपनी कमाई तो निकाल ही ली थी। जहां दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस में फिल्म ने 74.75 करोड़ की कमाई की। तो वहीं देशभर में फिल्म का कलेक्शन 60.50 रहा। बता दें कि फिल्म ‘मर्दानी 3’ से पहले इसके दो पार्ट आ चुके है। मर्दानी और मर्दानी 2 में भी रानी ने शिवानी रॉय का किरदार निभाया था। जिसमें वो मिसिंग गर्ल्स की खोजबीच करती है।