भीषण सड़क हादसा!, उत्तराखंड के चार युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर Road Accident

Road Accident in Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। आज सोमवार को दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर ये घटना हुई। जिसमें उत्तराखंड के चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को मुरादाबाद जिला अस्पताल भर्ती किया गया है।

मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा! Road Accident in Moradabad
दरअसल ये पूरा मामला मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास का है। बताया जा रहा है कि ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से कार की टक्कर हुई। हादसा इतना भयानक था कि नैनीताल और हल्द्वानी के चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस सड़क हादसे का सीएम योगी ने भी संज्ञान लिया। उन्होंने संवेदना व्यक्त कर राहत कार्यो में तेजी लाने की बात कही है।
ये भी पढ़ें:- सरकारी हॉस्पिटल में लगी भीषण आग!, ICU में 10 मरीजों की मौत, SCB Hospital Fire
कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत
पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर कार और ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची। कार में फंसे युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
हादसे में उत्तराखंड के चार युवकों की मौत
इतने भीषण हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। जांच में पता चला की पांच युवक कार से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। ये सभी उत्तराखंड के नैनीताल और हल्द्वानी के रहने वाले थे। युवकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मृत चार युवकों के नाम
- अनिल नेगी, निवासी हल्द्वानी
- सुंदर सिंह, निवासी हल्द्वानी
- भुवन भंडारी, निवासी हल्द्वानी
- दयाल सिंह, निवासी हल्द्वानी
घायल युवक का नाम यशदीप पांडे है। वो हल्द्वानी का रहने वाला है।
कार चालक को आ गई थी नींद!
बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद की झपकी आई। जिसके चलते तेज स्पीड कार अनियंत्रित होकर ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इसी के कारण ये भीषण हादसा हुआ।