
महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।दरअसल ये मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है। इस खबर के बाद सनसनी फैल गई है। खबरों की माने तो खेत में मिला रक्तरंजित धड़ बाहरी महिला का है। बाजू में बबली लिखा हुआ है। लिखावट से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला दूसरे राज्य की है।

महिला की सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला को किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। उसी से ही उसका धड़ भी अलग किया गया है। जिसके बाद शव को खेत में फेंक दिया। अभी भी महिला का सिर गायब है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। जिसकी जांच की जा रही है।
सिर की तलाश जारी
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के सिर की तलाश जारी है। ये पूरी घटना नरसेना क्षेत्र के गांव घुंघरावली फरीदा रजवाहे की कच्ची पटरी की है। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है।
जानवर ने भी महिला के शव के साथ की छेड़छाड़
मृतक महिला के शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि जानवर ने भी इसके साथ छेड़छाड़ की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।