US Israel Iran War : सीजफायर के लिए ईरान की 3 शर्तें, सुनकर दंग रह गया अमेरिका

Iran Peace Conditions: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अब ईरान की तरफ से एक बड़ा बयान सामने आ गया है। ईरान के राष्ट्रपति ने पीस के लिए कुछ शर्तें रखी है। उन्होंने ये साफ किया कि उनका देश शांति चाहता है। हालांकि युद्ध खत्म करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें है जिनको मानना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल की वजह से ही ये लड़ाई शुरू हुई है। ऐसे में खत्म करने के लिए ईरान के अधिकारों को मान्यता देना जरूरी है।
US Israel Iran War : सीजफायर के लिए ईरान की 3 शर्तें, कहा अमेरिका
दरअसल मसूद पेजेश्कियान(masoud pezeshkian) ने कहा है कि ईरान शांति चाहता है। युद्ध को समाप्त करने के लिए उन्होंने तीन शर्तें सामने रखी है। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई अमेरिका और यहूदी शासन ने शुरू की। ऐसे में खत्म तभी होगी जब ईरान की कुछ शर्तें स्वीकार की जाए।
ये भी पढ़ें:- चारों तरफ लाशें! जानें Iran-Israel War में अब तक कितनी मौतें?, अमेरिका को भी भारी नुकसान
रूस और पाकिस्तान के नेताओं से की बातचीत
राष्ट्रपति ने एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने बताया कि रूस और पाकिस्तान के नेताओं से उनकी बातचीत हुई।पेजेश्कियान ने कहा कि लड़ाई को खत्म करने का एक ही रास्ता है और वो है की ईरान के कानूनी अधिकारों को मान्यता मिले। साथ ही हुए नुकसान का हर्जाना दिया जाए। इसके अलावा आगे भविष्य में हमलों को रोकने के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर पर ठोस गारंटी हो।
इन तीन शर्तों पर ही रूकेगी जंग Iran Peace Conditions
उन्होंने आगे कहा कि रूस और पाकिस्तान के नेताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने ये साफ किया कि इस इलाके में शांति के लिए ईरान अपनी बात पर कायम है। उन्होंने ये जंग शुरू नहीं की थी। ऐसे में उनकी तीन शर्तों के बाद ही इस जंग को रोका जा सकता है।
युद्ध रोकने के लिए कूटनीतिक कोशिशें हुई तेज
ईरान का ये बयान उस समय सामने आया है जब इस वॉर को रोकने के लिए कूटनीतिक कोशिशें तेज हो गई हैं। रूस भी ईरान के सात लगातार संपर्क में बना हुआ है। साथ ही इस तनाव को खत्म करने की अपील कर रहा है। ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्किया का साफ कहना है कि वो युद्ध रोकने के लिए तैयार है। हालांकि वो इजरायल और अमेरिका के सामने नहीं झुकेंगे।