Trending

CBSE 12th Maths Paper : सीबीएसई 12वीं मैथ्स के पेपर पर बज रहा गाना, बोर्ड ने दी सफाई

CBSE 12th Maths Paper Viral: सोशल मीडिया पर सीबीएसई 12वीं मैथ्स पेपर वायरल हो रहा है। दरअसल पेपर पर क्यूआर स्कैन करने पर गाना बज रहा है। जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इसको लेकर बोर्ड ने सफाई पेश की है। बोर्ड ने बताया कि वायरल हो रहा पेपर असली है। पेपर की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगी है।

CBSE 12th Maths Paper QR Code : सीबीएसई 12वीं मैथ्स का पेपर पर बज रहा गाना, बोर्ड ने दी सफाई

सीबीएसई 12वीं मैथ्स का पेपर पर मौजूद क्यूआर को स्कैन कर बज रहे गाने को लेकर अब बोर्ड ने सफाई दे दी है। बोर्ड बताया कि पेपर असली है। रही बात क्यूआर स्कैन कर गाना बजने की तो बोर्ड ने कहा की वो इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। ऐसे कदम उठाए जा रहे है ताकी आगे चलकर ऐसी समस्या भविष्य में ना हो।

स्कैन करने पर एस्टली का पापुलर सॉन्ग Never Gonna Give You Up खुल रहा

दरअसल हुआ यूं कि सोमवार को सीबीएसई की 12वीं क्लास की परीक्षा थी। पेपर था मैथ्स का। इसी पेपर पर एक क्यूआर कोर्ड भी मौजूद था। हालांकि जब उसे स्कैन किया गया तो उसमें यूट्यूब वीडियो का लिंक खुल रहा था। जो अंग्रेजी गायक एस्टली का पापुलर सॉन्ग Never Gonna Give You Up है। इसी को लेकर छात्रों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। उनके पेरेंट्स भी प्रश्न पत्रों की प्रमाणिकता को लेकर चिंता में पड़ गए थे। स्टूडेंट्स को डर था कि कहीं पेपर से कोई छेड़छाड़ तो नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल

आपको बता दें कि मैथ्स के पेपर पर जो क्यूआर स्कैन पर गाना बज रहा है वो इंटरनेट पर काफी मशहूर एक पैंक है। जिसे आमतौर पर रिकीरोल कहा जाता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें