Uttarakhand

Uttarakhand Budget Session: सदन की कार्रवाई 3 बजे तक के लिए स्थगित, सीएम धामी करेंगे बजट पेश

Uttarakhand Budget Session: सदन की कार्रवाई को अब तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दें इससे पहले भी राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्रवाई को 2 बजे तक के लिए स्थगित किया था।

सीएम धामी 3 बजे करेंगे बजट पेश

बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज तीन बजे सदन में बजट (Uttarakhand budget) पेश करेंगे। कहा जा रहा है धामी सरकार का बजट चुनावी साल को देखते हुए खास रहेगा। सूत्रों की माने तो बजट में महिलाओं, किसानों और युवाओं का खास ध्यान रखा गया है।

विपक्ष ने किया वॉकआउट

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के अभिभाषण के साथ हुई। सत्र के पहले दिन राज्यपाल ने सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भविष्य की प्राथमिकताओं को सदन के सामने रखा। हालांकि अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। जिस वजह से राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सत्र की कार्रवाई को 2 बजे के लिए स्थगित कर दिया।

UCC से रोजगार तक गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि सरकार संतुलित और समावेशी विकास की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 1 नवंबर से 11 नवंबर 2025 तक राज्य स्थापना रजत जयंती उत्सव मनाया गया। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए गए और रजत जयंती वर्ष के विशेष सत्र में राष्ट्रपति के आगमन का भी जिक्र किया गया। अभिभाषण में सरकार के बड़े फैसलों का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने समान नागरिक संहिता (UCC) को राज्य के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें