Uttarakhand Budget Session: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई शुरुआत, धामी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

गैरसैंण में बजट सत्र कि शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हो गई है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के अभिभाषण में सरकार की प्राथमिकताओं और पिछले वर्षों की उपलब्धियों को बताया। जिसके बाद विधानसभा सत्र की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि विपक्ष हंगामा कर राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान ही सदन से वॉकआउट कर चुका है।
राज्यपाल के अभिभाषण में विकास योजनाओं और उपलब्धियों का जिक्र
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में राज्य के विकास, योजनाओं की प्रगति और आगामी आयोजनों से जुड़े कई अहम बिंदुओं का जिक्र किया गया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में बताया कि उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने के अवसर पर 1 नवंबर से 11 नवंबर 2025 तक राज्य स्थापना रजत जयंती उत्सव मनाया गया। इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों और उपलब्धियों को भी अभिभाषण में प्रमुखता से शामिल किया गया। साथ ही रजत जयंती वर्ष के दौरान आयोजित विशेष सत्र में महामहिम राष्ट्रपति के आगमन का भी उल्लेख किया गया।
राज्य सरकार के बड़े फैसलों का किया उल्लेख
राज्यपाल ने अभिभाषण में राज्य सरकार के बड़े फैसलों का जिक्र करते हुए समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किए जाने की बात भी सामने आई। इसे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। राज्यपाल ने “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा” अभियान का भी जिक्र किया, जिसके माध्यम से सरकार जनता की भागीदारी बढ़ाने और योजनाओं को सीधे लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। राज्यपाल ने रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
भर्ती तंत्र को सरकार ने बनाया निष्पक्ष और उत्तरदायी
राज्यपाल ने कहा राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में नियुक्तियां किए जाने के लिए भर्ती तंत्र को निष्पक्ष एवं उत्तरदायी बनाया है। युवाओं को पारदर्शी एवं समयबद्ध रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चयन प्रक्रियाओं में तीव्रता लाई गई है। साथ ही राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण के सृजन, प्रक्रियाओं के युक्तिकरण और अनुमतियों के डिजिटलीकरण की दिशा में सतत प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड द्वारा प्रकाशित ईज ऑफ डूइंग बिजनेस आंकलन में राज्य का संतोषजनक प्रदर्शन प्रशासनिक सुधारों और पारदर्शिता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
ये भी पढ़ें: Uttarakhand Budget Session: सत्र के पहले दिन की कार्रवाई शुरू