CBSE की 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा टली, इजराइल-ईरान जंग के चलते लिया गया फैसला

इजराइल-ईरान के बीच जंग चल रही है। ऐसे में रविवार कोसेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने एक बड़ा फैसला लिया है। CBSE ने पश्चिम एशिया के कुछ देशों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं टाल दी है। बता दें कि ये परिक्षाए 2 मार्च को होने वाली थी। मौजूदा हालात को देखते हुए ये निर्णय लिया गया हैं।
CBSE की 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा टली
एक ऑफिशियल सर्कुलर जारी कर बोर्ड ने बताया कि ‘बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में क्लास 10वी और क्लास 12वीं की सोमवार यानी 2 मार्च को होने वाली परीक्षाएं टाल दी गई हैं।’
बता दें कि नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी गई कि वो स्कूलों के संपर्क में रहे। बोर्ड ने कहा कि वो तीन मार्च को स्थिति की समीक्षा करने के बाद पांच मार्च से परीक्षा को लेकर उचित निर्णय लेगा।
इजराइल-ईरान जंग के चलते लिया गया फैसला
सर्कुलर में कहा गया, “सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट्स के लिए अपने स्कूलों के टच में रहें और ऑफिशियल अनाउंसमेंट्स को ध्यान से फॉलो करें.”
इजराइल-ईरान में क्या हो रहा?
बताते चलें कि मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर एक बड़ा हवाई हमला किया। जिससे ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और कई वरिष्ठ अधिकारी की इस हमले में मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में ईरान भी अमेरिकी बेस, इजराइल और वेस्ट एशिया में दूसरे ठिकानों पर मिसाइल दाग रहा है।