Dehradun NewsHighlight

डम्फर की वीडियो बनाने पर विवाद: देहरादून में अब वन अधिकारी से की मारपीट!, केस दर्ज

विकासनगर क्षेत्र में डम्फर की वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर विवाद हो गया। मामला सरकारी कार्य में बाधा और आपसी मारपीट से जुड़ा हुआ है।

डम्फर की वीडियो रिकॉर्डिंग करने पर की मारपीट

बता दें 27 फरवरी को कालसी–चकराता वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी राजीव नयन नौटियाल ने कोतवाली विकासनगर में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसी दिन शाम करीब 5.30 बजे वह अपने कार्यालय कालसी से वापस लौट रहे थे।

बड़ोवाला क्षेत्र में हरिपुर से यमुना नदी की ओर जाते हुए एक डम्फर उन्हें दिखाई दिया। आरोप है कि डम्फर की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और उप प्रभागीय वनाधिकारी के साथ मारपीट की। इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप लगाया गया है।

दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर

वहीं इस प्रकरण में दूसरे पक्ष की ओर से मनीष चौहान निवासी बड़ोवाला ने भी कोतवाली विकासनगर में लिखित तहरीर दी है। चौहान की शिकायत के आधार पर एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में कार्यवाही जारी है। घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें