Trending

WhatsApp Web Down?, लॉग-इन करने में आ रही दिक्कत

WhatsApp Web Down: वॉट्सऐप वेब वर्जन में दिक्कत आ रही है । आज यानी 27 फरवरी को कई भारतीय यूजर्स को लॉग-इन (WhatsApp Login Issue) करने और स्टेटस चेक करने में प्राब्लम हुई। जिसके चलते यूजर्स ने वॉट्सऐप के वेब प्लेटफॉर्म को लेकर रिपोर्ट किया। वॉट्सऐप के मोबाइल ऐप में यूजर्स को दिक्कत नहीं हुई। हालांकि अब फिलहाल एक बार फिर वॉट्सऐप वेब की सर्विसेज काम कर रही है।

WhatsApp Web Down?, लॉग-इन करने में आ रही दिक्कत

बता दें कि सुबह से ही कुछ यूजर्स को WhatsApp Web पर दिक्कत आ रही थी। Downdetector के मुकाबिक करीब 64% यूजर्स ने वॉट्सऐप वेब में आ रही दिक्कत को रिपोर्ट किया है।

जैसे ही WhatsApp Web Down हुआ, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे X और Reddit पर यूजर्स ने सर्विस को लेकर रिपोर्ट किया। कई यूजर्स ने शिकायत कि उनके वॉट्सऐप वेब में उनके मैसेज सिंक नहीं हो पा रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग स्टेटस चेक नहीं कर पा रहे थे।

Meta की तरफ से नहीं आया कोई जवाब

फिलहाल इस आउटेज को लेकर वॉट्सऐप और Meta की तरफ से अभी कोई आधिकारिक स्टेटमेंट नहीं आया है। करीब 30 मिनट तक चले इस आउटेज के बाद यूजर्स अब पहले की तरह वॉट्सऐप वेब को इस्तेमाल कर पा रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें