Big NewsNational

बड़ा विमान हादसा! Air Ambulance हुई क्रैश, सभी की मौत

Plane Crash Video: एक बड़े विमान हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर दिल्ली (Delhi) जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश (Air Ambulance Crash) हो गई। इस विमान में सात लोग सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये विमान Redbird Airways Pvt Ltd द्वारा संचालित था।

बड़ा विमान हादसा! Air Ambulance हुई क्रैश

दरअसल ये हादसा झारखंड के चतरा जिले के मरिया के पास हुआ। रांची से एयर एंबुलेंस दिल्ली जा रही थी। एंबुलेंस एक मरीज के लिए बुक की गई थी। संजय कुमार को 16 फरवरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वो 65 प्रतिशत झुलस गए थे। बेहतर इलाज के लिए परिवार ने दिल्ली जाने का फैसला किया। सोमावार को एंबुलेंस की व्यवस्था की गई।

ranchi-delhi-air-ambulance-crash

विमान हुआ लापता

बीते दिन शाम सात बजे के करीब रांची एयरपोर्ट से विमान ने उड़ान भरी। खबरों की माने तो करीब 7:30 बजे विमान लापता हो गया। जिसके बाद वो बरियातू पंचायत इलाके के जंगल के अंदर दुर्घटनाग्रस्त पाया गया।

सभी सात लोगों के शव बरामद

पुलिस अधिकारी की माने तो विमान में सभी सात लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, संजय कुमार, डॉ विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा, अर्चना देवी और धुरु कुमार के रूप में हुई है।

क्या है हादसे की वजह?

बताते चलें कि उड़ान के करीब 20 मिनट बाद ही विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। शुरुआती जांच में मौसम खराब हादसे की वजह हो सकती है। हालांकि अभी असल कारणों का पता जांच के बाद ही पता चलेगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें