Business

Gold Silver Price Today: जबरदस्त तेजी!, चांदी में 13,500 रुपए तो वहीं सोने के इतने बढ़े दाम

Gold Silver Price Today: आज यानी 23 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा में करीब 3000 की बढ़ोतरी देखने को मिली। तो वहीं चांदी में भी जोरदार तेजी देखने को मिली।

Gold Price Today सोने की कीमत में भी आई तेजी

आज गोल्ड 1,58,458 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। बीते दिन ये एमसीएक्स पर 1,56,876 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ। 2 अप्रैल का एक्सपायरी वाला गोल्ड 23 फरवरी की सुबह करीब 1.81 प्रतिशत यानी 2900 की तेजी देखी गई। जिससे आज सोना 1,59,716 रुपए पर ट्रेड कर रहा। बता दें कि शुरुआती कारोबार में तो 1,60,600 रुपए के हाई लेवल तक भी पहुंचा था।

ये भी पढ़ें:- Gold Price Prediction: अभी और गिरेगा सोना!, 1 लाख तक पहुंचेगा, रूस का ‘डॉलर प्रेम’ बिगाड़ेगा खेल!

चांदी की कीमत Silver Price Today

चांदी की बात करें तो एमसीएक्स पर भी सिल्वर में तेजी देखी गई। 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 5.41 फीसदी यानी 13,685 रुपये की तेजी देखी गई। इसी के साथ आज चांदी 2,66,629 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही। आज 10 ग्राम चांदी 3,000 रुपए में मिल रहा है। तो वहीं 100 ग्राम चांदी के लिए ग्राहकों को 30,000 रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे।

आपके शहर में सोने का भाव (Gold Rate Today)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट – 1,59,420 रुपए
  • 22 कैरेट – 1,46,140 रुपए
  • 18 कैरेट – 1,19,600 रुपए

देहरादून में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट – 1,59,420 रुपए (Dehradun Gold Price Today)
  • 22 कैरेट – 1,46,140 रुपए
  • 18 कैरेट – 1,19,600 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट – 1,61,350 रुपए
  • 22 कैरेट – 1,47,900 रुपए
  • 18 कैरेट – 1,21,010 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट – 1,62,110 रुपए
  • 22 कैरेट – 1,48,600 रुपए
  • 18 कैरेट – 1,27,200 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट – 1,61,500 रुपए
  • 22 कैरेट – 1,48,050 रुपए
  • 18 कैरेट – 1,21,160 रुपए

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें