Haridwar News

हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा!, युवक की दर्दनाक मौत, कई गंभीर रूप से घायल – Haridwar News

Haridwar News: हरिद्वार से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर लक्सर-रुड़की मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं कार में सवार बाकी लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों की हालत इतनी गंभीर है कि उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। तो वहीं पथरी थाना इलाके से भी सड़क हादसे में पिता पुत्र घायल हो गए।

हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा Haridwar News

दरअसल लक्सर निवासी व्यापारी नेता अजय वर्मा गुरूवार की शाम अपने परिवार के साथ कार में रुड़की में एक शादी में शामिल होने गए थे। देर रात जब वो वापस आ रहे थे तब कार भतीजा शलभ चला रहा था। लंढौरा के पास कार ने स्पीड ब्रेकर पर अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे वो सड़क पर ही पलट गई।

मौके पर ही दर्दनाक मौत

हादसे में शलभ वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं कार में मौजूद अजय वर्मा उनकी पत्नी सुनीता, शलभ की पत्नी मोहिनी और दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल है। जानकारी मिलने पर परिवार वाले सभी को अस्पताल लेकर गए। सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पथरी थाना क्षेत्र में भी सड़क हादसा

पथरी थाना क्षेत्र में हुए इस सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हुए है। यहां छोटा हाथी वाहन की टक्कर बाइक से हो गई। बाइक में सवार पिता पुत्र घायल हो गए। महेंद्र अपने बेटे शिवम के साथ लक्सर जा रहे थे। तभी जमदग्नि पब्लिक स्कूल के सामने तेज रफ्तार टेंपो ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। राहगिरों ने घायल पुत्र और पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। तो वहीं चालक घायलों को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें