National

मौलाना की काली करतूत!, 14 साल की मासूम को बनाया अपनी हवस का शिकार, बेटी को दिया जन्म

इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आ रहा है। जहां पर एक मजदूर परिवार की नाबालिग बेटी के साथ मौलाना ने शर्मनाक हरकत की है। पड़ोस में रहने वाले इस शख्स ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। मौलाना की इस घिनौनी करतूत का पता तब चला जब नाबालिग प्रेग्नेंट हुई। हैरानी की बात तो ये है कि 14 साल की इस मासूम ने बच्चे को भी जन्म दिया। परिवार वालों ने आरोपी मौलान के खिलाफ पुलिस में शिकायत लिखवा दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

मौलाना की काली करतूत!, 14 साल की मासूम को बनाया अपनी हवस का शिकार

दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के पिलखुवा कोतवाली इलाके का है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में काफी आक्रोश है। साथ ही मौलाना पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही हैं। इस घटना के बाद मासून पीड़िता सदमे में हैं। पीड़िता की सेहत और उनकी काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस ने इस घिनौने कार्य के लिए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

क्या है पूरा मामला, जानें?

मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्रान्तर्गत सिखेड़ा में एक परिवार रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। उन्हीं के ही पड़ौस में एख मौलाना इस्लाम रहता था। ऐसे में एक दिन उसने 14 साल की बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को इतना डराया और धमकाया कि उसने मौलाना की काली करतूत अपने घऱ पर नहीं कह पाई। इसी का फायदा मौलाना ने उठाया। वो समय-समय पर बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।

चार दिन पहले बच्ची को दिया जन्म

बताया जा रहा है कि मौलाना की इस घिनौनी करतूत से बच्ची प्रेग्नेंट हो गई। चार दिन पहले उसके पेट में तेज दर्ज हुआ। जिसके बाद अपने घर पर ही बच्ची ने 14 फरवरी की शाम एक बच्ची को जन्म दिया। परिवार वालों ने जब बच्ची को जब मां बनते देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसी के बाद बच्ची ने मौलाना की काली करतूत परिवार को बताई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें