Uttarakhand Chamoli News
9 मार्च को गैरसैंण में शुरू होगा विधानसभा का प्रथम सत्र, राज्यपाल ने किया आह्वान

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने उत्तराखंड की पंचम विधान सभा के वर्ष 2026 के प्रथम सत्र को आहूत किया है। बता दें यह सत्र सोमवार, 9 मार्च को 11 बजे से विधानसभा भवन गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित किया जाएगा।
9 मार्च को गैरसैंण में शुरू होगा विधानसभा सत्र
राज्यपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह उत्तराखंड की पंचम विधान सभा का प्रथम सत्र होगा, जिसमें राज्य के विकास, बजट से जुड़े विषयों सहित अन्य महत्वपूर्ण विधायी और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ये भी पढ़ें: 9 मार्च से शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, आदेश जारी