Dehradun News

देहरादून में साइबर ठगों का बड़ा वार, आनंदम स्वीट्स के मालिक के खाते से उड़ाए 24.95 लाख

उत्तराखंड पुलिस के सामने साइबर अपराध लगातार बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामला देहरादून से सामने आया है, जहां प्रसिद्ध आनंदम स्वीट्स के मालिक साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 24 लाख 95 हजार उड़ा लिए।

आनंदम स्वीट्स के मालिक के खाते से उड़ाए 24.95 लाख

पीड़ित आनंद स्वरूप गुप्ता ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका खाता एचडीएफसी बैंक में है। 9 फरवरी को अचानक उनका मोबाइल बंद हो गया। बाद में पता चला कि उसी दिन अज्ञात साइबर अपराधियों ने मोबाइल हैक कर उनके खाते से लाखों रुपए ट्रांसफर कर दिए।

पांच अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की रकम

शिकायत के मुताबिक, ठगों ने एक ही दिन में पांच अलग-अलग खातों में यह रकम ट्रांसफर की। 12 फरवरी को जब उनका मोबाइल दोबारा चालू हुआ और उन्होंने बैंक से संपर्क कर खाते की जानकारी ली, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। खाते से करीब 24.95 लाख रुपये की निकासी की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: साइबर ठगों का सामने आया नया कारनामा, AI के इस्तेमाल से बना रहे निशाना, ऐसे करें बचाव

मामले की जांच जारी

साइबर एएसपी कुश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पीड़ितों की शिकायत पर साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। जिन खातों में धनराशि ट्रांसफर की गई है, उनकी जांच की जा रही है और संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें