
Holi Kab Hai 2026: हिंदू धर्म में होली का बहुत महत्व है। ये पर्व खुशिया लेकर आता है। ये रंग, उमंग और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस दिन लोग गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को रंग लगाकर बधाई देते है। जल्द ही होली का ये पर्व आने वाला है। हालांकि इसकी डेट को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन बनी हुई है। संश्य है कि होली कब पड़ रही है, तीन को या चार मार्च को? चलिए इस आर्टिकल में आपकी इस कन्फ्यूजन को दूर कर देते है।
चंद्रग्रहण और सूतक के कारण बदली होली की डेट Holi 2026 Date:
दरअसल तीन मार्च को सूर्योदय कालीन पूर्णिमा रहेगी। तो वहीं तीन मार्च की शामचंद्रग्रहण का योग भी बन रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूतक काल की शुरुआत ग्रहण से लगभग नौ घंटे पहले शुरू हो जाती है। जैसा की आज जानते ही होंगे कि सूतक के समय कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं होता। यहीं कारण है कि तीन मार्च की जगह रंगों का त्यौहार होली चार मार्च को मनाया जाएगा।
Holi Kab Hai 2026: 3 या 4 मार्च?, कब है होली
दरअसल पंचांग के अनुसार अधिकमास के प्रभाव से कई पर्व और त्यौहारों की डेट में बदलाव हुआ है। जिसकी वजह से होली जल्दी आ रही है। बीते साल की तुलना में भी इस बार होली पहले पड़ रही है। चूंकि 3 मार्च को चंद्रग्रहण और सूतक लग रहा है। ऐसे में इस साल होली 4 मार्च (Holi Date 2026) को मनाई जाएगी। बीते साल की बात करें तो होली का त्यौहार मार्च महीने के मध्य में मनाया गया था।
कब होगा होलिका दहन? holika dahan date
दो मार्च को शाम 5:32 बजे से फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा शुरू हो रही है जो कि तीन मार्च की शाम 4:46 बजे तक रहेगी। पूर्णिमा के लगने पर भद्रा काल भी शुरू हो जाएगा। शास्त्रों की माने तो भद्रा के पुच्छ काल में होलिका का दहन नहीं होता। पुच्छ काल में होलिका दहन को अच्छा माना जाता है। इसी के आधार पर होलिका दहन का समय 2 मार्च की अर्धरात्रि 12:50 बजे से 2:02 बजे के बीच अनुकूल रहेगा।