Big NewsDehradun News

Dehradun के इस बैंक में हुआ बड़ा घोटाला!, 6 महीने तक वित्तीय लेनदेन पर रोक, मचा हड़कंप

Dehradun Urban Cooperative Bank Scam : देहरादून से एक घोटाले का मामला सामने आ रहा है। यहां पर दर्शन लाल चौक पर स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में घोटाला हुआ है। इस घोटाले की वजह से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक के खातों में होने वाले सभी वित्तीय लेनदेन पर 6 महीने तक रोक लगा दी है।

अब इसका असर बैंक के करीब नौ हजार खाताधारक पर पड़ा है। बैंक में वित्तीय लेनदेन बंद होने की वजह से खाताधारकों को काफी दिक्कत हो रही है। बताते चलें कि इस बैंक में नगर निगम के 50 ठेकेदारों के खातें हैं। जिनके करीब 30 से 35 करोड़ रुपए फ्रीज हो गए है।

देहरादून के इस बैंक में हुआ बड़ा घोटाला! Dehradun Urban Cooperative Bank Scam

जैसे ही बैंक में लेनदेन बंद होने की जानकारी खाताधारकों को पता चली वो सीधा बैंक पहुंच गए। जहां पर उन्होंने जमकर हंगामा किया। हंगामें के दौरान बैंक के कर्मचारी भी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

38 करोड़ का घोटाले

दरअसल बैंक पहुंचे खाताधारक ठेकेदारों की माने तो साल 2013 और 2014 में हुए 38 करोड़ रुपए के कथित घोटाले का ऑडिट अब किया गया। जिसकी वजह से RBI ने भी बैंक के वित्तीय लेनदेन पर रोक लगा दी है। इससे हुआ ये कि ठेकेदारों के करीब 35 करोड़ रूपए बैंक में ही फंस गए।

RBI ने छह महीने तक वित्तीय लेनदेन पर लगाई रोक

इस पूरे मामले को लेकर खाताधारकों ने बैंक अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। तो वहीं बैंक अधिकारियों के अनुसार करीब 98 करोड़ के लेनदेन पर रोक लगाई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खाताधारकों की तरफ से भी कोई स्पष्ट राहत नहीं मिल पाई है।

साल 1973 से है ये बैंक

बताते चलें कि ये बैंक साल 1973 में शुरू हुआ था। बैंक आरबीआई के अधीन आता है। इस ऑडिट आरबीआई ही करता है। काफी सालों से इसमें आम जनता के खाते हैं। 11 फरवरी को जानकारी मिलती है कि इस बैंक में वित्तीय लेनदेन पर रोक लगा दी गई है।

बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि ये रोक केवल दो दिन के लिए है। जिसके बाद सब कुछ सामान्य हो जाएंगा। हालांकि जब सोमवार को RBI का सर्कुलर मिला तो उसमें पता चला कि छह महीने के वित्तीय लेनदेन पर रोक लगी है। जिसके चलते अब खाताधारक परेशान हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें