शिक्षक बना भक्षक!, उत्तराखंड में नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार

Udham Singh Nagar minor Girl Rape Case: उधम सिंह नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां अब बच्चों को कोचिंग भेजना से पहले भी मां-बाप को सौ बार सोचना पड़ सकता है। दरअसल ट्रांजिट कैंप इलाके में एक शिक्षक ही भक्षक बन गया। कोंचिग सेंटर के इस टीचर की नीयत अपनी ही एक छात्रा पर फिसल गई और उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।
इस मामले से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकादमा भी दायर कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उत्तराखंड में नाबालिग छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म Udham Singh Nagar minor Girl Rape Case
मिली जानकारी के मुताबिक 13 फरवरी को एक व्यक्ति में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली ट्रांजिट कैंप में दर्ज इस शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी बीते दो सालों से आनंद विहार के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने जाती थी। उसने आरोप लगाया कि कोचिंग के टीचर विशाल कुमार सिंह ने छात्रा को बहलाया-फुसलाया और उसे होटल ले गया। जहां उसके साथ उसने शारीरिक संबंध बनाए।
ये भी पढ़ें:- पहाड़ में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर बनाए अश्लील वीडियो, वायरल करने की दी धमकी
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दायर कर लिया गया। तुरंत बाद आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई। 14 फरवरी की शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।