Udham Singh Nagar News
महाशिवरात्रि पर वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे सीएम धामी, मेले का किया शुभारंभ

महाशिवरात्रि के मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में स्थित वनखंडी महादेव मंदिर चकरपुर पहुंचे। जहां सीएम ने मेले का शुभारंभ किया।
महाशिवरात्रि पर वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे सीएम धामी
महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भगवान शिव की उपासना को समर्पित खटीमा में स्थित वनखंडी महादेव मंदिर चकरपुर पहुंचे। इस अवसर पर सीएम ने विधि-विधान से प्रभु भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
सीएम ने की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनखंडी महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त आते हैं, इसलिए कार्ययोजना बनाकर मंदिर का विकास किया जाएगा।