कार और ट्रेन चलेगी एक साथ!, Underwater Twin Tube Road Tunnel से मिनटों में होगा घंटों के सफर

Underwater Twin Tube Road Tunnel in Assam: देश में पहली बार ट्विन-ट्यूब अंडरवाटर टनल बनने जा रही है। जिससे घंटों का सफर बस कुछ ही मिनटों में तय हो जाएगा। जिसको लेकर आज शनिवार 14 फरवरी को मोदी कैबिनेट ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। असम में ब्रह्रापुत्र नदी के नीचे गोहपुर और नुमालीगढ़ के बीच रेल और सड़क टनल बनेगी।

देश की पहली ट्विन-ट्यूब अंडरवाटर टनल! Underwater Twin Tube Road Tunnel in Assam
दरअसल असम में बनने वाली इस अंडरवाटर ट्विन ट्यूब रोड टनल बनने से 240 किमी का सफर केवल 34 किमी का रह जाएगा। 15.8 किमी की ये टनल ब्रह्रापुत्र नदी के नीचे बनाई जाएगी। इस टनल में दोनों गाड़ियों और ट्रेनों के चलते की सुविधा दी जाएगी। साथ ही इमरजेंसी के वक्त इसमें सेना और गोला बारूद की तेजी से आवाजाही भी हो सकेगी। एक ट्यूब में सिंगल रेल ट्रैक की सुविधा दी जाएगी।

कैसा होगा टनल का डिजाइन?
जानकारी के मुताबिक, टनल के डिजाइन को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि जब इसमें से ट्रेनें गुजरेंगी तो कोई गाड़ी नहीं चलेगी। इसमें ट्रेनें बिजली से चलेंगी। इसमें बैलिस्टिक ट्रैक होगा।
कितना आएगा खर्च? Underwater Twin Tube Road Tunnel
अप्रोच रोड, टनल और रेलवे ट्रैक को मिलाकर 33.7 किलोमीटर के पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 18,600 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जिसका खर्चा सड़क परिवहन, रेलवे और रक्षा मंत्रालय तीनों मिलकर उठाएंगे।

चंद मिनटों में होगा घंटों का सफर
इस प्रोजेक्ट 5 साल में पूरा किया जाएगा। प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद गोहपुर और नुमालीगढ़ के बीच साढ़े छह घंटे की यात्रा का समय केवल 34 मिनट में पूरा हो जाएगा। इस अंडरवाटर टनल से अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और अन्य नॉर्थ ईस्ट राज्यों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।