Business

Gold Silver Price: गिरावट के बाद सोने-चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार!, इतना बड़ा भाव, आगे क्या है उम्मीद?

Gold Silver Price Today In India: भारी गिरावट के बाद आज 13 february 2026 को सोने और चांदी के दामों में तेजी देखी गई है। गिरावट के चलते निवेशकों ने ‘वैल्यू बाइंग’ यानी सस्ते भाव पर खरीदारी की जिसके कारण बाजार में 1-2% से अधिक का उछाल देखने को मिला है।

सोने की कीमत में आई तेजी Gold Price Today

MCX यानी भारतीय वायदा बाजार में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने में तेजी देखी गई है। ये 1.08% से बढ़कर ₹1,54,480 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही चांदी में बढ़ोतरी देखी गई है।

चांदी की कीमतों में भी आया उछाल Silver Price Today

MCX पर मार्च वाली चांदी में 2.59% की बढ़त दर्ज की गई है। जिससे ये आज यानी 13 फरवरी को ₹2,42,564 प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है।

ये भी पढ़ें:- Gold Silver Price Today: भरभरा कर गिरी चांदी!, जानें देहरादून में गोल्ड का रेट

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी के हाल

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें तो कोमेक्स (COMEX) सोना $4,850 से $5,100 के बीच ट्रेड कर रहा है। ये हाल के में $5,600 के उच्चतम स्तर से सुधार को दर्शाता है। तो वहीं चांदी भी अपने रिकॉर्ड हाई $121 पर थी। जो अब वर्तमान में $73–$84 के बीच कारोबार कर रही है।

क्या आगे बढ़ेंगे सोने के दाम, क्या है उम्मीद?

बाजार जानकारों की माने तो सोने का लॉगटाइम रूझान अभी भी पाजीटिव है। कहा जा रहा है कि सोना 2026 के अंत तक $6,000 प्रति औंस के आकंड़े को छू सकता है। निवेशक की अब शुक्रवार देर शाम आने वाली मेरिकी मुद्रास्फीति (CPI) के आंकड़ों पर नजर है। इससे फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों की माने तो आने वाले तीन सालों में सोने में तेजी का दौरा बना रह सकता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें