Uttarakhand

ऋषिकुलम गुरुकुल पहुंचे सचिव दीपक कुमार, छात्रों को दिया IAS बनने का मार्गदर्शन

उत्तराखंड सरकार के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने गुरुग्राम स्थित ऋषिकुलम गुरुकुल विद्यापीठ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद किया और पारंपरिक भारतीय विद्याओं के संरक्षण व प्रसार पर जोर दिया।

ऋषिकुलम गुरुकुल पहुंचे सचिव दीपक कुमार

शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने अपने के दौरान गुरुकुल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत प्रज्ञा चक्षु, मलखंभ, मंत्र उच्चारण सहित विभिन्न प्राचीन विधाओं का अवलोकन किया। इन प्रस्तुतियों से वे विशेष रूप से प्रभावित दिखे और उन्होंने कहा कि ऐसी परंपराएं भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें देशभर में बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

सचिव ने छात्रों को दिया IAS बनने का मार्गदर्शन

सचिव ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए संस्कृत विषय के साथ सिविल सेवा जैसी उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि संस्कृत केवल पारंपरिक अध्ययन का विषय नहीं, बल्कि प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत आधार बन सकती है। छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी-अपनी विधाओं को इस स्तर तक निखारें कि उन्हें देश ही नहीं, विदेशों में भी रोजगार के अवसर मिल सकें।

शोध और MOU पर हुई चर्चा

सचिव ने प्रज्ञा चक्षु, स्पर्श चिकित्सा और मंत्र चिकित्सा जैसी परंपरागत विधाओं के संरक्षण और शोध पर विशेष बल दिया। उन्होंने गुरुकुल के आचार्यों और छात्रों को इन विषयों पर अकादमिक शोध आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तराखंड के संस्कृत विश्वविद्यालय और संस्कृत संस्थानम् के साथ इन विद्याओं के विस्तार के लिए संभावित एमओयू पर भी चर्चा की।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें