Business

Gold Silver Price Today: महंगा या सस्ता?, जानिए आज क्या है सोना-चांदी के दाम

Gold Silver Price Today, 8 February 2026: बीते कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। हालांकि आज यानी आठ फरवरी 2026 को दोनों धातुओं में स्थिरता दिखाई दी है। बाजार में भी खरीदारी को लेकर भीड़ देखने को मिल रही है।

बीते कुछ दिनों से सोने और चांदी के भाव कमजोर नजर आ रहे हैं। देश में अधिकतर हिस्सों में पहले के मुकाबले सोने कीमतें कम हो रही है। चांदी में तो लगातार दबाव देखने को मिल ही रहा है। दोनों सोना और चांदी अपने ऑल टाइम हाई से काफी ज्यादा सस्ते हो गए हैं। ऐसे में जानते हैं कि क्या आज सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा (aaj sone chandi ka bhav)?

Gold Price Today : MCX गोल्ड की ताजा कीमत

MCX पर दो दिन पहले छह फरवरी को अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला सोना गिरावट से साथ खुला था। जिसके बाद दिन के अंत में ये 1,52,861 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसमें थोड़ी बढ़त देखने को मिली थी। जिसका कारण आरबीआई द्वारा रेपो रेट को 5.25% पर ही बरकरार रखने का फैसला था। जिसके बाद बाजार में सोने की खरीदारी बढ़ी।

Gold Price Today आज क्या है सोने का भाव?

लेकिन बीते दस दिनों को देखे तो सोने की कीमत मुें गिरावट दर्ज हुई है। जनवरी 2026 में सोना अपने ऑल-टाइम हाई 1,78,850 से करीब 12% से ज्यादा गिर चुका हैं। आज 8 फरवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत स्थिर रही। आज 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 1.56 लाख रुपये के आसपास है।

Silver Price Today

आज 8 फरवरी 2026 को MCX पर चांदी का भाव 249,499 रुपये (Silver Price Today ) प्रत‍ि क‍िलोग्राम है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें