जिम कॉर्बेट में अब नहीं बना पाएंगे रील!, मोबाइल फोन पूरी तरह से बैन – Jim Corbett Safari

Mobile ban in Jim Corbett national Park: अगर आप भी जिम कॉर्बेट जा रहे है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी हो सकती है। अब कॉर्बेट जाने पर आपको अपना फोन घर पर ही छोड़कर जाना होगा। दरअसल गुरुवार पांच फरवरी से जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में सफारी के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने और ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।
जिम कॉर्बेट में मोबाइल फोन पूरी तरह से बैन Mobile ban in Jim Corbett national Park
Jim Corbett में अब एंट्री गेट पर ही पर्यटकों के मोबाइल फोन जमा कर लिए जाएंगे। अगर कोई फोन के साथ पकड़ा जाता है तो उसके लिए भी सख्त कार्रवाई के नियम बनाए गए है। ये नए नियम पर्यटकों के साथ सभी पर्यटन जोन बीजरानी, ढिकाला, गर्जिया, झिरना आदि में लागू है। साथ ही गाइड्स, ड्राइवर्स तथा स्टाफ पर भी लागू होगा।
राजाजी टाइगर रिजर्व में पहले है फोन पर है बैन
साल 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने TN Godavarman Thirumulpad एक मामले में निर्देश दिए थे। जिसमें कहा गया था कि टाइगर रिजर्व के कोर हेबिटेट और टूरिज्म जोन में मोबाइल का यूज नहीं होना चाहिए। बताते चलें कि ये नियम पहले से ही राजाजी टाइगर रिजर्व में लागू है। अब ये कोर्बेट के लिए भी लागू किया जा रहा है।
वन्यजीवों की सुरक्षा के चलते लिया गया फैसला
मोबाइल की रिंगटोन, सेल्फी लेने, कैमरे का फ्लैन या फिर टाइगर देखते ही दूसरी गाड़ियों को कॉल/मैसेज करने से जानवरों में तनाव बढ़ता है। यहीं कारण है कि वो ना सिर्फ भागते और छिपते है बल्कि कभी-कभी आक्रामक भी हो जाते हैं। जो कि इंसानों के साथ-साथ जानवरों के लिए भी खतरनाक है।
ये भी पढ़ें:- Jim corbett में ढिकाला जोन (dhikala zone),क्यों है सबसे खास जगह…
पर्यटकों के लिए बेहतर अनुभव
फोन के बैन से ना सिर्फ डिस्ट्रैक्शन कम होगा, बल्कि पर्यटक प्रकृति पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे। हालांकि प्रोफेशनल कैमरा ले जाने की अनुमति अभी भी है। लेकिन अब स्मार्टफोन पर्यटक नहीं ले जा पाएंगे।
ऐसे लागू किए जाएंगे नियम Jim Corbett national Park Rules
- पर्यटकों के फोन गेट पर ही सुरक्षित बॉक्स में जमा होंगे।
- गाइड या स्टाफ के पास इमरजेंसी के लिए फोन रहेगा।
- दोनों दिन और रात की सफारी पर ये नियम लागू होगा।