Dhikala zone जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क(Jim Corbett National Park) देश का सबसे पुराना राष्ट्रीय बाघ है। साल 1936 में बंगाल बाघ की प्रजाति के विलुप्त होने के खतरे की वजह से इसकी स्थापना की गई थी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रामनगर के पास स्थित ये पार्क काफी प्रसिद्ध है। इसका नाम फेमस शिकारी और संरक्षणवादी जिम कॉर्बेट के नाम पर रखा गया है। इसकी स्थापना में भी इनकी काफी अहम भूमिका रही है।
ये पार्क 1,318.54 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है। ये पार्क पहाड़ियां, नदी बेल्ट, घास के मैदान, दलदलीय गड्ढे और एक बड़ी सी झील घिरा हुआ है। यहां पर आपको 488 पौधों की प्रजातियां, 50 मैमल, 580 पक्षियों, और 25 रेपटाइल की प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के जोन (jim corbett national park)
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क अलग-अलग जोनों में डिवाइड है। ये जोन्स पर्यटकों को वन्यजीवों और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कराते हैं।
- ढिकाला जोन (dhikala zone): ये जोन पार्क का सबसे बड़ा और मेन जोन है। इस जोन में आपको बाघ, हाथी, हिरण और विभिन्न पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी।
- बिजरानी जोन: ये जोन घने जंगलों और घास के मैदानों के लिए फेमस है। इस जोन में काफी संख्या में बाघ मौजूद है। जिसके चलते ये सफारी का लोकप्रिय स्थान है।
- झिरना जोन: सालभर खुला रहने वाला इस जोन में अलग-अगल प्रकार के वन्यजीवों के साथ पक्षियों की भी कई प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी।
- ढेला जोन: साल 2014 में इस जोन कोपर्यटकों के लिए खोला गया था। यहां पर्यटकों को बाघ, हाथी, और विभिन्न पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी।
- दुर्गा देवी जोन: ये जोन अपने पहाड़ी इलाकों और रामगंगा नदी के किनारे के लिए फेमस है। यहां पर महसीर मछली पकड़ने के लिए भी मिलती है।
- सोनानदी जोन: शांत वातावरण और विविध वन्यजीवों के लिए फेमस इस जोन में भी पर्यटकों को बाघ, हाथी, और अलग-अगल पक्षी प्रजातियां देखने को मिल जाएगी।
चलिए जिम कॉर्बेट के फेमस जोन ढिकाला(dhikala zone jim corbett) के बारे में विस्तार से जान लेते है।
ढिकाला जोन (dhikala zone jim corbett)
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन सबसे प्रमुख और लोकप्रिय क्षेत्र है। जैसे हमने ऊपर जाना जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के अन्य जोन भी है। जिसमें झिरना, बिजरानी, ढेला आदि शामिल है। लेकिन इन जोन में से ढिकाला जोन काफी फेमस है। ये विशेषकर अपनी बाघों की उपस्थिति और विविधता के लिए जाना जाता है। इस जोन में बाघ दिखने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे में अक्सर पर्यटक इस जोन को चुनते है। बाघों के अलावा यहां सफारी के दौरान एशियाई हाथी, हिरण, और अन्य वन्यजीव भी देखने को मिलते है। यहां पर एक ब्रिटिश के समय का एक रेस्ट हाउस भी है। यहां आने वाले पर्यटक इसे ठहरने के लिए बुक भी करवा सकते हैं।
ढिकाला जोन बुकिंग प्रक्रिया (Dhikala zone booking)
यहां आने वाले पर्यटकों के लिए दिन की सफारी (dhikala zone safari booking)के साथ-साथ रात के ठहरने की भी व्यवस्था हैं। ढिकाला जोन में आप रात को रूक सकते है। इसके लिए आपको पहले से ही बुकिंग करनी पड़ती है। एंट्री और रात को ठहरने के लिए यहां पहले से ही बुकिंग करवानी पड़ती है।
अगर आप भी यहां ठहरने की सोच रहे है तो नीचे बताए गए Dhikala zone booking Procedure को फॉलों कर आप बुकिंग कर सकते है। इसके अलावा बुकिंग प्रक्रिया के बारे में डिटेलड जानकारी जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आप ले सकते है। यहां आपको बुकिंग की उपलब्धता से लेकर किराया और बाकी जरूरी सूचना मिल जाएंगी।
कैसे करें बुकिंग:-(Dhikala zone booking Procedure)
ढ़िकाला जोन जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का सबसे लोकप्रिय जोन है। ऐसे में यहां की यात्रा के लिए आपको पहले से बुकिंग करवानी पड़ती है। ढ़िकाला जोन की बुकिंग के लिए उत्तराखंड वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट corbettonline.uk.gov.in पर जाएं। यहां से आप ऑनलाइन परमिट, सफारी(Dhikala zone safari booking), और आवास की बुकिंग आराम से कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले वेबसाइट पर अपने आप को रजिस्टर करें यानी अपना अकाउंट बनाएं।
- लॉगिन: अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें।
- बुकिंग विकल्प: इसके बाद “बुकिंग” सेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें। वहां से ढ़िकाला जोन के ऑप्शन पर जाए।
- तारिख चुनें: अपनी यात्रा की डेट को चुनें और उपलब्धता को चेक करें।
- डिटेल भरें: आवश्यक डिटेल जैसे पहचान प्रमाण, साथ जाने वाले सदस्यों की जानकारी आदि भरे।
- पेमेंट: ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से बुकिंग शुल्क का भुगतान करें।
अधिक और सही जानकारी के लिए आप corbettonline.uk.gov.in पर उपलब्ध संपर्क विवरण पर जाकर सहायता ले सकते है।
नोट: ढिकाला जोन में एंट्री के लिए पहले से बुकिंग करवाना अनिवार्य है। बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पर्यटकों को मिलती है।
ढिकाला जोन में इन बातों का रखे ध्यान
- बुकिंग के समय अपना पहचान पत्र और अन्य आवश्यक पेपर तैयार रखें
- धिकाला जोन में आप रात्रि विश्राम कर सकते है। इसके लिए वन विभाग के विश्राम गृह पर्यटको के लिए उपलब्ध हैं।
- धिकाला जोन में एंट्री के निर्धारित समय का पालन करें
- सफारी के लिए पर्यटक गाइड और वाहन की व्यवस्था भी बुकिंग के दौरान कर सकते है।
- पार्क के नियमों का पालन करें
Hotels near Dhikala zone
ढिकाला जोन के आसपास वैसे तो कई सारे निजी रिसॉर्ट्स हैं। लेकिन यहां ठहरने के लिए मैन सरकारी वन विश्राम गृह(Forest Rest House) हैं। ये Forest Rest House वन विभाग द्वारा ही चलाए जाते हैं।
- ढिकाला वन विश्राम गृह: पार्क के अंदर ढिकाला वन विश्राम गृह है। धिकाला जोन में स्थित विश्राम गृह (फॉरेस्ट रेस्ट हाउस) यहां आने वाले पर्यटकों को जंगल के बीच में रहने का अवसर देता है। यहां पर ठहरने वाले पर्यटकों को रामगंगा नटी और आसपास के सुंदर दृश्य देखने को मिलेंगे। हालांकि यहां रुकने के लिए पहले से ही बुकिंग आवश्यक होती है। ये सुविधा सीमित है। इसलिए समय रहते यहां की बुकिंग कर लें। ध्यान रहे यहां यात्रा का प्लान बनाने से पहले समय बुकिंग की उपलब्धता और प्रक्रियाओं की जानकारी पहले से ही ले लें। अधिक जानकारी के लिए आप जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
- निजी रिसॉर्ट्स(hotels in dhikala zone): धिकाला जोन के आसपास कई सारे निजी रिसॉर्ट्स भी है। जहां आप रुक सकते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख रिसॉर्ट्स है:-
- मनु महारानी रिज़ॉर्ट कॉर्बेट: ये रिसॉर्ट धिकाला जोन के पास है। यहां आपको ठहरने की व्यवस्था मिल जाएगी।
- द ह्रदयेश रिज़ॉर्ट: इस रिज़ॉर्ट से आप पार्क के सुंदर दृश्यों का लुत्फ उठा सकते हैं। ये भी ढिकाला जोन के पास ही आपको मिल जाएगा।
- कॉर्बेट रिवरसाइड रिज़ॉर्ट: यह रिसॉर्ट रामगंगा नदी के किनारे पर है। साथ ही ढिकाला जोन के नजदीक भी है।
Dhikala zone safari booking
वैसे तो आप ढिकाला जोन में कभी भी सफारी का आनंद ले सकते है। लेकिन आमतौर पर ये मानसून के दौरान बंद रहता है। हालांकि नवंबर में ये पर्यटकों के लिए दोबारा खुल जाता है। ढिकाला जोन तक जाने के लिए सबसे पहले पर्यटक को रामनगर से सफारी बुक करनी होगी। ये पार्क का मुख्स प्रवेश द्वार है।