Haridwar News

हरिद्वार में पुलिस पर हत्या का प्रयास!, स्कॉर्पियो से किया पीछा और फिर… -Haridwar News

Haridwar News: हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया। दरअसल जब उत्तर प्रदेश की पुलिस की टीम धोखाधड़ी में फरार आरोपी संजय को गिरफ्तार करने के लिए ज्वालापुर पहुंची, तभी ये भयानक हमला हुआ। पुलिस जब आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए जे जा रही थी, तभी संजय के बेटे ईशांत ने अपने साथियों के साथ पुलिस का पीछा किया। इसी बीच उसने पुलिस वाहन पर हमला कर दिया।

हरिद्वार में पुलिस पर जानलेवा हमला!, स्कॉर्पियो से किया पीछा और फिर… Haridwar News

आरोपी के बेटे ईशांत और उसके साथियों ने थार और दूसरी स्कॉर्पियो कार से पुलिस कार का पीछा करने के बाद जानबूझकर करई बार टक्कर मारी। इस टक्कर से पुलिस कर्मियों की जिंदगी खतरे में आ गई। जब पुलिस ने टक्कर लगने पर वाहन को रोका, तो आरोपियों ने घेराबंदी कर मारपीट करने की भी कोशिश की।

पुलिसकर्मी और कांस्टेबल हुए घायल

इसी हमले में पुलिसकर्मी और कांस्टेबल घायल हो गए। उपनिरीक्षक अनुराग सिंह, महिला सिपाही प्राची, सिपाही अनिल कुमार तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने टोटल 11 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिसमें आरोपी का बेटा और कई अन्य शामिल हैं। मामले में संजय का बेटा ईशांत शिवम मलिक और अमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बारी फरार आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा किया दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा डालना, जानलेवा हमला, तोड़फोड़ और अप्राकृतिक वाहन चलाना जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें