Dehradun News

HRTC bus accident: घायलों से मिलने पहुंचे सीएम धामी, चिकित्सकों को दिए बेहतर उपचार के निर्देश

विकासनगर के कालसी क्षेत्र के अंतर्गत क्वानू–मीनस मोटर मार्ग पर हुए हादसे में घायलों का हाल जानने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री धामी दून अस्पताल पहुंचे। जहां सीएम ने घायलों का हाल जाना। साथ ही चिकिसकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

बस हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने पहुंचे सीएम धामी

बता दें बीते मंगलवार को हिमाचल परिवहन निगम की बस क्वानू–मीनस मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। सीएम ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। साथ ही चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। सीएम ने चिकित्सकीय टीम को सभी घायलों को सर्वोत्तम और त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

घायलों के परिजनों से की बातचीत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायलों के परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। सीएम ने कहा सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विकासनगर के उप जिला चिकित्साधिकारी से की फोन पर बात

सीएम ने फोन पर विकासनगर के उप जिला चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि विकासनगर में इलाज करा रहे दुर्घटना पीड़ितों को पर्याप्त और सहानुभूतिपूर्ण मेडिकल केयर मिले। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार को यह भी भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड में इलाज करा रहे हिमाचल प्रदेश के सभी घायल यात्रियों को उचित और मुफ्त मेडिकल केयर दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: देहरादून में यात्रियों से भरी रोडवेज बस खाई में गिरी, 35 घायल, 3 की मौत

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें