National

सुबह-सुबह कांपी धरती, इस राज्य में भूकंप के तेज झटके, जानें तीव्रता – Earthquake

Arunachal Pradesh Earthquake: सुबह-सुबह एक बार फिर धरती कांपी है। बुधवार चार फरवरी को भूकंप के झटके महसूस किए है। ये अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग में महसूस किए गए। जिससे लोगों में अफरा तफरी की स्थिति बन गई।

सुबह-सुबह कांपी धरती, अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटके

इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार ये भूकंप (Arunachal Pradesh) सुबह करीब 8:57 पर आया। इसका केंद्र पश्चिम कामेंग में था। जिसकी गहराई पांच किलोमीटर थी। फिलहाल भूकंप से जान-मान की हानी की खबर सामने नहीं आ रही है।

पश्चिम बंगाल में भी आया भूकंप

बता दें कि इससे पहले मंलगवार 3 फरवरी को कोलकाता के साथ-साथ दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग डर कर घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। करीब रात नौ बजे से भूकंप आया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button